जाने क्यों रेगिस्तान सा हो गया मै
मुझमें फागुन का उल्लास नहीं
बहुत करीबी नाता था इन रंगों से
अब दूर सा हो गया हूँ मै
पिचकारी खरीदने की
क्यों अब ज़िद नहीं
बहुत रेगिस्तान सा हो गया हूँ मै
निकला करती थी ,
कुछ बच्चों की टोलियां
शामिल था उसमें मै भी
अब खुद में खो सा गया हूँ मैं
बहुत रेगिस्तान सा हो गया हूँ मैं