वो मुझसे कुछ कहता है
सुनो तुम खत्म हो जाओ
वो सारा जमाना मुझसे कहता है
मेरे अंदर गूंजती है कई आवाजें
कोई- कुछ , कोई-कुछ कहता है ।
मेरा पागलपन मेरा अवसाद
मेरे अंदर रहता है
मेरे अंदर मानसिक युद्ध चल रहा है ।
ये जमाने को कहाँ पता है ।
दुनिया की नज़रों मे कितना खुशनसीब हूँ
मुझे पता है
मै कितना बदनसीब हूँ
मेरे अंदर , मेरा अवसाद रहता है ।