कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

जाने क्यों रेगिस्तान सा हो गया मै


जाने क्यों रेगिस्तान सा हो गया मै

मुझमें फागुन का उल्लास नहीं

बहुत करीबी नाता था इन रंगों से 

अब दूर सा हो गया हूँ मै

पिचकारी खरीदने की

क्यों अब ज़िद नहीं 

बहुत रेगिस्तान सा हो गया हूँ मै

निकला करती थी ,

कुछ बच्चों की टोलियां 

शामिल था उसमें मै भी

अब खुद में खो सा गया हूँ मैं

बहुत रेगिस्तान सा हो गया हूँ मैं 




गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

ब्रह्मांड

सैर करता हूँ मै ब्रह्माण्ड की 
ख्वाबो में ख्यालों में 

सोचता हूँ 
कौन है इसका रचनाकार 

कितनी जटिल है 
इसकी रचना 

कहाँ छिपा है रचनाकार 
ढूंढ रहे उन्हें खगोलविद् 

चाहू ओर मचा है हाहाकार 
धरती ने घूमने कि गति बढ़ा दी है

दिन के घंटे घटने लगे हैं 
प्रलय कि ओर दुनिया बढ़ने लगी है

बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

मै हार गया हूँ

मै हार गया हूँ 
ज़िंदगी से मोह्हबत करके 
मै हार गया हूँ 
ख्वाब देखा था एक 
हक़ीक़त का सामना करके हार गया हूँ 
मोह्हबत मुझे उनसे है 
उनको मालूम होने से पहले 
मै हार गया हूँ 
ज़िंदगी से मोह्हबत करके 
मै हार गया हूँ ।

:-अजय कुमार 

बुधवार, 16 नवंबर 2022

जब मैं उसे सोचता हूँ

दबी- दबी सी मुस्कुराहट निखर जाती है
जब मैं उसे देखता हूँ 

अब वो नहीं तो क्या हुआ 
उसके यादों की तस्वीर देखता हूँ 

क्या उसको है खबर मेरी 
मैं उसके बारे में जो सोचता हूँ 

दबी-दबी सी मुस्कुराहट निखर जाती है 
जब मैं उसे सोचता हूँ 




रविवार, 21 अगस्त 2022

अजनबी मुलाकात

हवाएं जो खोलती है दरवाजा 
भ्रम तो होता है, तेरी दस्तक का 

कुरेद रहा हूँ , उन मुख्तसर लम्हों को 
जब फरोग-ए- हुस्न से

 नूर था आया 
अँधेरे से दिल में 

अब कायनात में
तुझ-सा दिखता नहीं 

हर शक्ल 
जर्रे-जर्रे में तुझे हूँ पाता 

है अब आरजू 
 एक और दफा अजनबी मुलाक़ात की 



शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

हक़











 न जाने कब किसने,कैसे बनायी होगी ये दुनिया!

न जाने क्यों विकास हुआ मानव सभ्यता का!!

न जाने क्यों उद्भव हुआ नारी और पुरुष का !

न जाने क्यों बने इतने रिश्ते-नाते बिछुड़ने को!!

न जाने क्यों इंसान करता है ,इंसान का शोषण !

न जाने क्यों हरेक के विचार हैं ,इतने बदले हुए !!

न जाने किस ओर बढ़ रहा ,आज का मानव !

न जाने किस होड में बितता है हरेक का जीवन !
न जाने क्यों नही मिल रहा सबका हक सभी को

.....…..................…............................................


हिज़्र की रात







 बोझिल-बोझिल सी लगने लगी,

हिज्र में तेरे ये रात

फीकी-फीकी सी लगती है,

चाँदनी की ये धूमिल छटा

झींगुर के आवाज़ में सुनाई पड़ रही,

विरह के गीत

कैसे कहें अलविदा

कैसे कहें अजनबी

यादों के ज़ख्म पर,

रातें भी करने लगी आवारगी
.......................................


ये मोह में लिपटा दिल मेरा





 ये मोह में लिपटा दिल मेरा

जाने क्यों टकरा जाता है

उनकी राहों से

न उनको है खबर

है मुझको पता

हो जाएगा जुदा दोनो का रास्ता.

Ajay



अब उस शहर में रखा क्या है





 वक्त का हर लम्हा खफा-सा लगता है,

हिज़्र में उनकी बुझी सी लगती ये शाम

तमन्ना है आखरी दफा उनकी झलक पाने को

वरना उस शहर में अब रक्खा क्या है ....




रुक मत तू मुसाफिर


 रुक मत तू ए मुसाफिर,
ज़िन्दगी है जंग का एक मैदान

राहें हैं इनकी काँटीली
फ़िक्र न कर तू

,लहू के बह जाने का
तय किया है आधा सफर

अभी मंज़िल का,
सोच न तू अब लौट जाने का









गम का बारूद






 कब्र थी ग़मों की जाने सदियों से
दिल की वीरान सी गलियों में

उमड़ते-घुमड़ते से थे 
अनचाहे जो सवाल रात के स्याह में

ज़ालिम ज़माने ने कड़वाहट जो भर रखा था
मेरे हर ठिकाने में

ख़ुशी की एक झलक पाने 
भटका कितना ज़माने में

बारूद भर रखा था 
अपनों ने जो मेरे आशियाने में

©अजय कुमार 
~~~~~~~~




लम्हें


 

एक नयी सुबह तो हुई

उन अँधेरी रात की

शाम अब ढलने को है

ये थोड़े से जो हैं लम्हे

रेत सी फिसलने को है.

~~~~~~~~~~~~~

अजय कुमार




अन्याय

 




चाहता हूँ मैं भी सो जाना

पर नींद कहाँ , अब आती

एक अजनबी सा डर

डाल रखा है डेरा

भरोसा जैसे हो कोई ज्वार-भाटा

हत्याएँ होती खुली सड़क पर

मृगमरीचिका है न्याय यहाँ पर.. 

:--अजय कुमार

~~~~~~~~~~~~~ ~~~~~~~~~


खतरे मे पृथ्वी







 जब रात का हो आखरी पहर

जब चाँद बरसाती हो अपनी शीतलता

जब ठंडी हवायें

गुदगुदाती हो अंतर्मन को

तब मन रुपी संदूक से

निकलती यादों की बारात हो जैसे

सिलसिला ये चलता है

आहिस्ता-आहिस्ता

है किसे पता?

मिट जायेगी ये चाँदनी छटा

बढ़ने जो लगी

मानवों के दोहन की प्रवृति

खतरे में पड़ने लगी

अब पृथिवी



मनोवैज्ञानिक हथियार

 


मानव तेरी बुद्धि है अलबेला

धर्म नामक जो तूने

है मनोवैज्ञानिक हथियार बनाया

द्वेष है पैदा

अब जग सारा

रहकर बड़े-बड़े अट्टालिकाओं में

सौंदर्य अपनी है सब निखारता

मस्तिष्क रूपी समंदर को

है सबने बना तालाब दिया

भरकर उसमें दकियानूच सोच का कूड़ा

है बदबूदार उसको किया

बढ़ते इस वैज्ञानिक दौर में

पॉंव पसारती नज़र है आ रही अवैज्ञानिकता.

सांप्रदायिक दंगे

 


घमासान मंज़र था बरबादी का

कि कत्ले-आम हुआ

लपटे उठ रही थी श्मशान में

कि उठ खड़ा हुआ एक मुर्दा

ज़िन्दगी उसने जी नहीं थी

ख़ाक में मिल गया , यह सोचकर

कि सांप्रदायिक दंगे हैं होने वाले

उनका जो चुनावी त्योहार आ रहा है ।
Like
Comment

मुझको फौलादी बना गया



 शुरुआत तो अच्छी हुई सफ़र की

रास्ते बड़े कठिन थे

हौसलों ने भी साथ न छोड़ा

पर जाने क्यों

मंज़िल ने यूँ धोखा दिया

हो न हो इशारा ही था

जो मुझको फ़ौलादी बना गया ..