शनिवार, 29 जनवरी 2022

महामारी






 मानव को एकांतवास का पाठ पढ़ा रही है प्रकृति 


कोना-कोना , चप्पा-चप्पा खबर है फैली


महामारी की फौज आ रही है आहिस्ते - आहिस्ते 


रात की अंधियारी में नाच रहे हैं आजाद कीड़े


चुन रहे नये-नये जिस्म को दिन-ब-दिन 


धरती के देवता बन बैठे हैं मूकदर्शक


तमाम शक्ति गोले बारूद शिथिल पड़े हैं


मानव असहाय हो गया है ऐसे 


मानो उम्मीद की किरण न बची हो जैसे


---अजय

कोई टिप्पणी नहीं: